धनबाद, जून 8 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। इससे पूर्व, एलसी रोड स्थित उत्सव भवन में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा में नए सदस्य मनोनीतबैठक के बारे में राष्ट्रीय परिषद की बैठक को सफल बनाने व संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रांची में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। मौके पर सर्वसम्मति से सुबोध कुमार कार्यकारी राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए गए।संगठन का इतिहास राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद ने कहा कि हमारा संगठन 1906 से चलता आ रहा है। संगठन ने हम सभी को एक रहना सिखाया, निश्च...