बक्सर, जून 12 -- पेज पांच के लिए ----- संकल्प चक्की प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को मना श्रम निषेध दिवस बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिलाई गई शपथ फोटो संख्या- 08, कैप्सन- शुक्रवार को चक्की प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ लेते अधिकारी व कर्मी। चक्की, एक संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास का किया आह्वान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों न...