सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, पेयजल आदि के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थान (एनजीओ) विशेष योगदान दे रहे हैं। इन्हीं के योगदान से समाज के भीतर सकारात्मक दिशा में बदलाव संभव हो पा रहा है। यह संस्थान पहले जनपद के भीतर व्याप्त समस्याओं पर अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद निदान की दिशा में योगदान देने के लिए धरातल पर उतरने का कार्य कर रहे हैं। इन स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रशासनिक अधिकारी भी सहयोग करते हैं। यही कारण है कि बड़ी से बड़ी समस्याएं या गैप बड़े ही आसानी से दूर हो जा रहा है। दरअसल, देश-दुनिया ही नहीं अपितु जनपद, नगर व ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, पेयजल आदि के क्षेत्र में अलग-अलग बिंदुओं पर स्वयंसेवी संस्थान योगदान दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम च...