रांची, जुलाई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति की बैठक हुई। मंगलवार की बैठक में रांची समेत राज्य के कई जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर 2025-26 के आय-व्यय को आमसभा में पेश करने को अनुमोदित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की सबसे बड़ी आवश्यकता समाज को संगठित करना है। इसमें कई और निर्णय लिए गए। इसमें महापंचायत के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई और पूर्व राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार को उसका संयोजक नियुक्त करने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, संपत्ति संरक्षक मंडल के गठन पर भी सहमति बनी। बैठक में सम्मेलन के कार्यालय एवं लगभग पच्चीस लाख की राशि के ट्रस्ट में कथित रूप से गलत ढंग से ...