समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम
बागेश्वर, मार्च 8 -- कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में उड़ान शीर्षक से भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने दीप प्रज्वलन किया। कहा कि समाज के निर्माण एवं उन्नति में महिलाओं की अमूल्य भूमिका है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें, तभी सशक्त परिवार तथा सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है। उप-प्रधानाचार्य महेश पांडे ने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की आधारशिला है। इससे पूर्व बैलून गेम, मनोहारी नृत्य तथा प्रेरक भाषण भी महिलाओं ने पेश किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.