चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक समय में पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, ऊर्जा संरक्षण, लघु उद्योगों को प्रोत्साहन तथा युवा वर्गों का आत्मनिर्भरता के प्रति समर्पण जैसे मूल विषय की ओर समाज का ध्यान लाना होगा। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को इन विषयों को अभियान के रूप में ले कर चलना होगा तभी समाज जागरूक होगा और देश का सर्वांगीण विकास होगा। वे गुरुवार को चाईबासा में मंच के एक दिवसीय विचार वर्ग को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची बनाकर जन जागरण अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी-विदेशी वस्तुओं की जानकारी देना है और निवेदन करना है कि स्वदेशी वस्तुओं का ही अधिक से अधिक प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- 'संगठि...