सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा। नयाबाजार चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। जिसमें गत बैठक के पारित प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी। वहीं समिति के संबंध में सदस्यों से वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा समाज के कल्याण के लिए सभी सदैव तत्पर रहें। इसके बाद विगत दिनो समिति के वरीय सलाहकार मंडल सदस्य प्रो. लाला प्रवीण कुमार सिन्हा के पिता स्व. लाला अरूण कुमार सिन्हा एवं समिति के सरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा के छोटे भाई स्व. मदन कुमार वर्मा की पत्नी वीणा देवी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओं ने कहा इनके निधन सेचित्रांश समाज को काफी क्षति पहुंची है। उनके आदर्श एवं व्यक्तित्व सदा ही प्रेरणास्रोत रहेंगे। सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते उन्हें नमन किया। देवे...