गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नालसा नई दिल्ली व झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद व सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेश पर शुक्रवार को गढ़वा थाना परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि एलएडीसीएस नित्यानंद दुबे ने बताया कि हमारा संविधान, खासकर इसका अनुच्छेद 39-ए यह सुनिश्चित करता है कि न्याय केवल धनी या साधन संपन्न व्यक्तियों का विशेषाधिकार न हो बल्कि आर्थिक या किसी अन्य अक्षमता के कारण कोई भी नागरिक न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। डीएलएसए उन लोगों के लिए आशा की किरण है जो कानूनी लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं हैं। डालसा द्वारा नि:...