अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के सुभाखरपुर उपधियापुर में पशु आहार और दुग्ध डेयरी फार्म का उद्घाटन करते हुए सूबे के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश का परिदृश्य बदल चुका है। आज हम मांगने वाले नहीं, देने वाले हो चुके हैं। पहले डॉक्टर, इंजीनियर, ड्राइवर बेरोजगार होते थे, लेकिन पीएम मोदी के चलते परिवर्तन की ऐसी लहर चली कि अब रोजगार के लिए किसी को अपना घर जिला गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ता बल्कि उन्हें अपने ही यहां रोजगार उपलब्ध है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान महंगाई का मुद्दा विपक्षी दलों के नेता उठाते रहे, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेशवासियों पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। योगी सरकार के कार्य...