समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प
सीवान, सितम्बर 28 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। भाजपा सीवान पूर्वी जिला कार्यालय बसंतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सरला रजक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद और मुख्य अतिथि सरला रजक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को समझने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी, अवधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.