मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। मुंगेर सेवा मंच की आमसभा का आयोजन होटल हरी इंटरनेशनल में किया गया। मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने मुंगेर सेवा मंच की स्थापना के उद्देश्य, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग पहुंचाना है एवं सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने मंच द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं जनहितकारी कार्यों की चर्चा करते हुए सभी सदस्यों से एकजुटता, पारदर्शिता और निरंतर सक्रियता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंच के सचिव गोपाल शर्मा ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें मंच द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए सेवा कार्यों, अभियानों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। को...