पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर हत्या और सड़क दुर्घटना जैसी दर्दनाक घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया, न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता मेरा लक्ष्य : सांसदपरिवारों से मुलाकात मीरगंज नगर पंचायत के बघवा बालुचौक गांव में स्वर्गीय हफनमय देवी की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिवार को तत्काल 10 हजार रुप...