गढ़वा, मार्च 22 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। स्थानीय शिवेशर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिये । उसमें सभी को बूथ स्तरीय मजबूती करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.