समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचानी होंगी : सुजीत
पटना, जुलाई 3 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता काम करें। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने सुजीत पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनामिका पासवान, योगेंद्र पासवान, सुबोध पासवान, कुंवर विजय पासवान, शक्ति पासवान, मनोज चौधरी, सुनील राम, आनन्द राम, श्रीकांत प्रसाद भूषण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.