देवरिया, अप्रैल 11 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के भीम व्यायामशाला में भाटपाररानी मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शुक्रवार को किया गया।प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में विकास के नए मानदंड स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को साकार करते हुए सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी अपने सात मोर्चों और विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर कार्य कर रही है, जिससे भाजपा आज सर्वसमाज की ...