जौनपुर, जून 6 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था परिश्रम ने शुक्रवार को एक भव्य एवं ऐतिहासिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 54 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर 54 पौधे भी रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- परिश्रम संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है : कृपाशंकर इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के ...