हरदोई, मार्च 10 -- सवायजपुर, संवाददाता। भाजपा के सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कैंप कार्यकाल सवायजपुर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। जनता की समस्याओं का निवारण करना मेरा परम कर्...