उरई, मई 24 -- उरई । संवाददाता प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की दशा और दिशा बदलने का काम कर रही है। योजनाओं के माध्यम से उनको लगातार सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी लोग मत्स्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उक्त बात प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डॉ संजय निषाद ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार के कामकाज से प्रदेश में बड़ा बदलाव दिख रहा है। लगातार योजनाओं की समीक्षा की जा रही है और पात्रों को योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। यह भी पढ़ें- मंत्री संजय के साथ निषाद समाज के लोगों ने निकाली रैली, भरी एकजुटता की हुंकार...