मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस (पश्चिम) की ओर से सोमवार को कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम भवन में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में नए अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने बताया कि जयनगर से सुरेंद्र कुमार महतो, बिस्फी से सुनील कुमार चौधरी, मधवापुर से राम उदार यादव, बासोपट्टी से मो. अब्दुल्ला, रहिका से सतन कुमार पासवान, खजौली से सुनील कुमार, हरलाखी से शिव चंद्र मिश्रा, बेनीपट्टी से कालीश चंद्र झा तथा कलुआही से सुनील झा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान, सुपौल प्रभारी प्रकाश चंद्र झा ने बताया कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत जनआंदोलन खड़...