सोनभद्र, अप्रैल 7 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम शिव मंदिर परिसर में संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राहुल शर्मा के अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारधारा सेवा समर्पण और सुशासन के सिद्धांतों पर केंद्रित करते हुए चर्चा की। राहुल शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण विकास कार्यों और पारदर्शी शासन के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान जरूरी है। इससे सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर प्रदीप मद्धेशिया, मनदीप चौधरी, सत्येंद्र जैन, करन...