धनबाद, दिसम्बर 20 -- झरिया, प्रतिनिधि। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने शुक्रवार को आरएसपी कॉलेज परिसर बेलगढ़िया में कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत महिला जागरूकता एवं सामाजिक चेतना कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र कुमार ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. राजिनी एस बारा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज की सोच में गहराई से जमी असमानता का परिणाम है। बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में समान रूप से योगदान देती हैं। इसलिए उनका संरक्षण अनिवार्य है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य, सुरक्षित गर्भावस्था तथा सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.