गंगापार, मार्च 7 -- स्थानीय कस्बा स्थित सेंट थॉमस स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर संस्थान में आयोजित सेमिनार के तहत स्कूल की छात्राओं के बीच पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि रहीं धनुपर ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव ने कहा महिलाएं समाज की रीढ होती है समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं उनके बगैर प्रत्येक काम अधूरा है। एक शिक्षित महिला ही अपने दोनों कुल को शिक्षित करती है और नया निर्माण करती है। संस्थान की प्रबंधक टीना रेज़ी ने कहा बेटी को अच्छी शिक्षा मुहैया करना प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है शिक्षा के माध्यम से ही कुछ अलग करने की सीख ...