सहारनपुर, जनवरी 2 -- क्षत्रिय करणी सेना की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई साथ ही पदाधिकारियों को भर्ती अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के गांव चिराऊं में आयोजित बैठक में संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठा. सुरेंद्र पाल सिंह एड. ने कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन क्षत्रिय समाज के मान बिंदुओं या मान मर्यादा को ठेस पहुंचाने का काम करेगा उसे सबक सिखाने में कोताही नहीं बरती जाएगी। जिलाध्यक्ष देवा राणा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मनु स्मृति एवं मनु ऋषि के चित्र को जलाकर संपूर्ण सनातन का अपमान किया गया है। इसके विरोध मे आगामी दस जनवरी को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। नरेंद्र राणा ने क्षत्रिय स्वाभिमान के प्रति गंभीरता से चिंतन करने व नशाखोरी से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। अध्यक्षता प्रमोद फौजी और संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.