रामगढ़, फरवरी 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को संबलपुरिया घांसी समाज की बैठक हुई। इसमें रामगढ़ और हजारीबाग जिला से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पिरेंद्र शेंद्रिया ने संचालन रवि दीप ने किया। इसमें मुख्य रूप से रामगढ़ जिला अध्यक्ष जग्गू घांसी और जिला सचिव सूरज कुमार उपस्थित थे। बैठक का विधिवत शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष जग्गू घांसी ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा नशाखोरी और अशिक्षा है। इसे दूर करने के लिए सभी सदस्यों को संगठित होकर कार्य करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित, शिक्षित और जागरूक बनाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है। आगे बैठक में सामजिक उत्थान के लिए मासिक शुल्क तय करने, नश...