सीवान, जून 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिवस बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के लखरांव स्थित आवास पर बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर उत्साहित राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। अपने बधाई संदेश में सीवान सदर विधायक ने कहा कि शोषित ,दलित व कमजोर, समाज की पिछली पंक्ति में बैठने वालों की मुखर आवाज, गरीबों के मसीहा को उनकी 78 वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। सोशल मीडिया पर भी लालू यादव के मंगलमय जीवन की कामना व शुभकामना प्रेषित करते हुए अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटी गई। जन्म दिवस समारोह में महिला सेल की जिलाध्यक्ष डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.