समाज की नब्ज बताने वाला विषय है समाजशास्त्र : प्रो. श्वेता प्रसाद
वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जब तक यह समाज अस्तित्व में रहेगा, तब तक समाजशास्त्र विषय प्रासंगिक बना रहेगा। यह समाज की नब्ज को बताने वाला विषय है। बीएचयू की समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता प्रसाद ने डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। बीएचयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल की सदस्य प्रो. श्वेता प्रसाद ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं से कहा कि समाजशास्त्र में यह खूबी है कि वह सिर्फ आपके कॅरियर को ही नहीं बल्कि आपके मानवीय दृष्टिकोण को भी ऊंचाई प्रदान करने की क्षमता रखता है। विशिष्ट वक्ता बीएचयू समाजशास्त्र विभाग के डॉ. राजीव दुबे ने इस विषय में कॅरियर संभावनाओं पर चर्चा की। कॉलेज प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव और प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने अतिथियों का स्वागत किया। विषय स्थापना डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.