हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. कलाम सभागार में गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी ष्घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं ने महिला आरक्षण विधेयक पर विस्तार से चर्चा की।जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने कहा कि समाज की तरक्की में महिलाओं का विशेष योगदान है। नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षिका प्रेरणा सिंह ने कहा कि महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में 33 फीसदी भागीदारी देना सरकार की सराहनीय पहल है। शैलजा निगम एडवोकेट ने कहा कि सरकार का महिलाओं को आगे लाने का प्रयास सराहनीय है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान 27 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद यह अधिकार मिलने...