कोडरमा, मार्च 9 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर में मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर माहुरी वैश्य समाज में उत्साह और भक्ति का वातावरण है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में समाज के अनेक सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सभी ने एकमत होकर कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उपस्थित सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और समाज के सभी लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। महोत्सव का प्रारूप तीन दिवसीय रखा गया है। पहले दिन 10 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और शहर भक्तिमय माहौल से गूंज उठेगा। दूसरे दिन 11 मार्च को माँ मथुरासिनी की विधि-विधान ...