बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं, संवाददाता। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। उन्होंने इस बार होली के अवसर पर शहर के मंदिरों के पुरोहितों को नए वस्त्र भेंट कर सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल पेश की। कहा, रमजान के पाक महीने में होली के अवसर पर मंदिरों के पुरोहितों को सम्मानित कर यही संदेश देने का प्रयास किया है कि हम सब पहले इंसान हैं। और समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव रमजान के होली पर मंदिरों के पुजारियों का वस्त्र देकर सम्मानित किया। कहा, त्योहार केवल किसी एक धर्म या समुदाय के नहीं होते, बल्कि वे सामाजिक एकता और आपसी प्रेम के प्रतीक होते हैं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नगला देवी शक्ति पीठ मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, बिरुआ बॉडी मंदिर, ग...