अमरोहा, मई 10 -- शहर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा डा. उत्तम सिंह प्रजापति द्वारा सुभासपा में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बलराज प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बलराज प्रजापति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि बलराज प्रजापति को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समाज एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। बलराज प्रजापति ने सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं प...