सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के टैंसेरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, एबीवीपी के संगठन मंत्री निलेश कटारा, आरएसएस के जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित स्थित थे। मौके पर कौशल राज सिंह देव ने कहा कि सनातन समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मौके पर आरएसएस के समी कुमार, रामजी यादव, कमल सेनापति, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...