आगरा, जून 23 -- गंजडुंडवारा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह के दौरान समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान समाज के सरकारी सेवा में नौकरी प्राप्त करने वाले भी सम्मानित किए गए। रविवार को गंजडुंडवारा के एक निजी मैरिज होम में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतापगढ़ से आए शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धामूपाल ने समाज के लोगों से समाज की एकजुटता व बच्चों शिक्षित करने पर जोर दिया। पटियाली विधायक का नादिरा सुल्तान ने भी समाज के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। राजस्थान से सिंगर मुकेश बघेल ने अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। गायक देव कार्यक्रम के आयोजक सत्यवीर सिंह, सोनेलाल बघेल ने समाज को शिक्षित करने की ब...