समाज की एकजुटता और विकास पर दिया बल
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर क्षेत्र के जीडी पब्लिक स्कूल दरियाबाद में प्रजापति समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और विकास पर बल दिया। बैठक में समाज की तरफ से प्रजापति चेतना पत्रिका का संरक्षक जयराम प्रजापति और अरविंद प्रजापति द्वारा विमोचन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि पत्रिका केवल सूचनाओं का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों के आदर्शों और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसी पत्रिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामयिक विचारक सत्यम प्रजापति ने युवाओं से समाज की एकता को मजबूत करने और सकारात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके मूलचंद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.