मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में जिज्ञासा क्लब द्वारा जिज्ञासा नगर स्थित एक विद्यालय के खेल मैदान में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था, ताकि महिलाओं के साथ होने वाले शोषण, उत्पीड़न और भेदभाव को समाप्त किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि समाज की आधारशिला को मजबूत बनाने में पुरुषों और महिलाओं दोनों का समान योगदान है। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी रेखा रानी ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, दिनेश कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...