सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर भवन में रविवार को बाल जननी शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर कोलेबिरा विधायक विक्स्ल कोंगाड़ी और नप अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। मौके पर विधायक विक्सल ने अपने संबोधन में कहा कि बाल जननी शिक्षा अभियान एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समय की जरूरत वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी मातृशक्ति और आने वाली पीढ़ी होती है, और यदि हम मां और बच्चे दोनों को शिक्षित एवं जागरूक बना दें, तो एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण स्वतः हो जाएगा। मौके पर नेशनल हेड ओम प्रकाश, एसएस चौधरी, एनिस केरकेटटा, सरोज केरकेटटा, धीरज कुमार सिन्हा सहित अभियान के सभी कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...