सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 76वें राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माण में डा अम्बेडकर का योगदान विषयक गोष्ठी आयोजित की गई एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेश कुमार सिंह एवं संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार गौड़ ने किया। डॉ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके गोष्ठी की शुरूआत की तथा बताया कि भारतीय संविधान भारतीय समाज का रीढ़ है। यह सामासिक संस्कृति के मूल्यों की रक्षक है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो संजय कुमार ने संविधान में वर्णित व्यक्ति के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो नवल किशोर ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया के श्रेष्ठ संविधानों में से एक है। ...