देवरिया, अगस्त 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण अनुसूचित जाति प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश सिंह एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष कासिम खान ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से मुलाकात के बाद उन्होंने विद्यालयों की प्रस्तावित जांच को स्थगित कराने की दिशा में कार्रवाई की है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को शहर के सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल पर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

समाज कल्याण मंत्री से मुलाकात उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को भागीदारी लखनऊ में राज्य मंत्री असीम अरुण से मुलाकात कर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया था। संगठन की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री को मांग पत्र भी सौंप...