लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से नियमित भेंट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वह जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए मामलों में त्वरित कार्रवाई करेंगे और उनके अनुभव का लाभ योजनाओं को लागू कराने में लेंगे। वहीं उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगे। यह निर्देश समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अधिकारियों को दिए हैं। सभी अधिकारियों को नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से मिलना होगा। जनप्रतिनिधियों की यह शिकायतें आम रहती हैं कि अधिकारी उनसे मिलते नहीं। जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर वह जाते हैं तो उसका भी समय पर निस्तारण नहीं होता। ऐसे में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की ऐसी कोई शिकायत न मिले इसके लिए मंत्री की ओर से यह सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारि...