कन्नौज, फरवरी 22 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश कि, कोई भी शिकायतकर्ता पहले अपनी समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि के समझ रखे। जब निदान न हो तब उच्च स्तर पर हम जाएं, इसी निर्देश के तहत रविवार को समाज कल्याण मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश जारी किया गया था कि, किसी भी जिले के पीड़ित अपनी समस्या को लेकर पहले अपने जिले के जनप्रतिनिधि और जिले के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या लेकर जाएं । अगर समस्या के निदान में कोई दिक्कत आती है तो ही इसके बाद आगे बढ़े। पीड़ितों की समस्याएं उनके जिले में ही जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी हल करें, इसको लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.