पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़कर कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने की सलाह दी है। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की और प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। उसके बाद कार्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। समाज कल्याण मंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लाभ दिलाएं। अभ्युदय कोचिंग सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जाए। जय प्रकाश नारायण स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी जानी चाहिए। जनपद मुख्यालय से जिला समाज कल्या...