कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज,संवाददाता। सदर विधायक/समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मानीमऊ पहुंचकर श्रमदान किया। मंत्री का स्कूल स्टाफ व बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। होली से पूर्व विद्यालय में वृहद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। समाज कल्याण मंत्री ने बच्चों को अनुशासन व साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कहा कि अपने विद्यालय को साफ-सुथरा रखिए, कक्षा कक्ष में छोटे गमले रखें और नियमित पानी दें। जब हमारे आसपास स्वच्छ वातावरण होगा, तब हमारा मन भी पढ़ाई में लगेगा। विद्यालय में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रत्येक कक्षाध्यापक ने बच्चों के साथ साफ-सफाई की। राज्यमंत्री ने भी बच्चों के साथ सफाई में सहयोग किया। छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी पौधरोपण अवश्य करें। राज्य मंत्री ने सभी कक्षाओं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.