औरैया, जून 28 -- औरैया, संवाददाता। पूर्व डीआईजी हरीश कुमार की लिखी पुस्तक ''उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा'' का विमोचन रविवार को शहर के जालौन रोड स्थित रंगमहल रिसॉर्ट में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की, जबकि संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि असीम अरुण और विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के ''मन की बात'' कार्यक्रम का 135वां एपिसोड सुनने के बाद मां सरस्वती के चित्...