गुमला, अप्रैल 3 -- रायडीह, प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने गुरूवार को रायडीह के नवागढ़ पतराटोली आंगनबाड़ी केंद्र को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होनें आंगनबाड़ी सेंटर में बच्चों की उपस्थिति व यहां बहाल व्यवस्था को खंगाला। केन्द्र मे नौनिहाल बच्चो के लिए बने भोजन खिचड़ी एंव अण्डा को देखकर खुशी व्यक्त किया,इसके साथ ही मनोरंजन सामग्री पोषाहार एंव गर्भवती,धातृमहिला टीकाकरण आदि की विस्तृत जानकारी लिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी रायडीह प्रखण्ड का दौरा करेगी और दिसंबर ठंड के मौसम मे आंगनबाड़ी केन्द्रो मे नौनिहाल बच्चो के बीच संवेदक द्वारा वितरित गरम कपड़ा स्वेटर का जांच करेगी।आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र के अविभावको को सूचना भी मिली थी की कल बच्चा के साथ अविभावक और आंगनबाड़ी केन्द्र से दिया गया स्...