लखनऊ, अप्रैल 8 -- - निःशुल्क कोचिंग और अभ्युदय योजना से तैयार हुए अभ्यर्थी - सुकृत कुमार सिंह और मीनू रावत बनीं असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) तो निशु शुक्ला और वंशिका सिंह बनीं कमर्शियल टैक्स ऑफिसर-संजीव कुमार बाजपेई ने भी नायब तहसीलदार बन नाम किया रौशनलखनऊ, संवाददाता।समाज कल्याण मंत्रालय की ओर से गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित नि:शुल्क आवासीय कोचिंग और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों से दर्जनों अभ्यर्थियों ने यूपीपीसीएस-2024 में सफलता प्राप्त की है। इसमें सुकृत कुमार सिंह और मीनू रावत असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स तो निशु शुक्ला और वंशिका सिंह कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनीं। साथ ही संजीव कुमार बाजपेई ने भी नायब तहसीलदार बन नाम रौशन किया। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असी...