मुरादाबाद, फरवरी 18 -- लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आश्रम के अध्यक्ष संजीव आकांक्षी ने कहा कि समाज के कल्याण, परमात्मा का चिंतन एवं सकारात्मक उद्देश्य से किया गए कोई भी कार्य भागवत सेवा ही हैं। अगर यह कार्य निश्चित अवधि अंतराल पर निरंतर किया जाए तो वह तपस्या हो जाता है। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। व्यवस्था में पंकज शर्मा, डॉली शर्मा, राखी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, डा. बृजपाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह चौहान, मोहित अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.