फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। समाज कल्याण कार्यालय आने वाले बुजुर्गों व फरियादियों को अब घंटों धूप व बारिश में खड़े रहने से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल कार्यालय के पीछे बनने वाले आगंतुक कक्ष में बुजुर्ग अपने काम के दौरान राहत पा सकेंगे। इस कक्ष के बनने के बाद कार्यालय आने वाले फरियादियों को पीने के पानी आदि की भी व्यवस्था दी जाएगी। समाज कल्याण आने वाले फरियादियों को अब तक कार्यालय के बाहर घंटो खड़े रहकर अपना काम करवाना पड़ता था। परेशानियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा कार्यालय के पीछे खाली पड़े स्थान पर करीब 13 लाख रुपये की लागत से टीन शेड के साथ ही आगंतुक कक्ष बनवाया जा रहा है। जिसमें बैठकर आसानी से काम करवाया जा सकेगा। बताते हैं कि इस आगंतुक कक्ष में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही यूरिनल व शौंचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।...