लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने निदेशालय में तैनात उप निदेशक अमरजीत सिंह और एक छात्रवृत्ति पटल सहायक मीनेश कुमारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। दोनों पर कानपुर नगर में तैनाती के दौरान छात्रवृत्ति तथा शादी अनुदान की राशि भुगतान में गड़बड़ी के आरोप हैं।

शिकायतकर्ता की पहचान समाज कल्याण मंत्री से उन्नाव निवासी दुर्गाशंकर मिश्रा ने इन दोनों की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कानपुर नगर में तैनाती के दौरान वर्ष 2017 से 2021 के बीच बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। उस दौरान अमरजीत सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा मीनेश कुमारी राजकीय भिक्षुगृह की प्रशिक्षिका व पटल सहायक छात्रवृत्ति पद पर तैनात थी।

आरोपों की गंभीरता आरोप है कि दोनों ने मिलकर शिक्षण संस्थाओं को...