प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रगति होने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पर नाराजगी जाहिर की। अनुसूचित जाति पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में विभाग की प्रगति महीने शून्य थी। इस पर सीडीओ नाराज हुई और उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में विभाग को चार अंक मिले और सी श्रेणी में आने पर भी सीडीओ ने चेताया।संगम सभागार में सीएम डैश बोर्ड और जिले की विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जननी सुरक्षा लाभ योजना में डी श्रेणी में आया। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग हर घर जल मिशन में शून्य अंक के साथ डी श्रेणी में आया है। मत्स्य पालन विभाग को मत्स्य उत्पा...