हाथरस, अप्रैल 6 -- समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण -(A) सीडीओ पीएन दीक्षित ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित मिली। कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। आकस्मिक अवकाश पंजिका का अवलोकन किया गया। जिसमें अनुज कुमार वरिष्ठ सहायक एवं कमलेश कुमारी लेखाकार की 25 फरवरी के आकस्मिक अवकाश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं कमलेश कुमारी, लेखाकार का एन०पी०एस० नहीं काटा जा रहा है। अनुज कुमार,, वरिष्ठ सहायक की जीपीएफ पासबुक देखी गयी जिसमें सितम्बर, 2025 से कोई अंकन नहीं पाया गया और न ही एनपीएस पासबुकों का रखरखाव किया जा रहा है। जिन पेंशनधारकों को सत्यापन में सचिवों द्वारा मृतक...