मऊ, नवम्बर 4 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को ग्रामीण विकास संस्थान, हाथिनी के प्रांगण में आयोजित महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद कर शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बन पाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला सशक्तिकरण मिशन, स्वयं सहायता समूह योजना आदि की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने इटौरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से संवाद किया तथा ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा महिला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.